रायपुर में सूर्य नमस्कार सामूहिक प्रतियोगिता का आयोजन:21 टीमों ने लिया हिस्सा, योग से अच्छी सेहत का दिया मैसेज, विजेताओं को मेडल-नकद पुरस्कार

क्रीड़ा भारती रायपुर महानगर और रायपुर जिला योगासन खेल संघ के संयुक्त तत्वावधान में सूर्य नमस्कार सामूहिक प्रतियोगिता का आयोजन बालाजी विद्या मंदिर, सेक्टर-2 केवड़ानगर रायपुर में किया गया। कार्यक्रम में जिले की अलग-अलग शैक्षणिक और योग संस्थाओं की 21 टीमों ने भाग लिया। इस प्रतियोगिता का उद्देश्य योग के माध्यम से लोगों को स्वास्थ्य के प्रति जागरूक करना और अनुशासन व भारतीय संस्कृति के महत्व को बताना था। प्रतियोगिता में सरस्वती शिशु मंदिर, भारतीय योग संस्थान, गायत्री चेतना केंद्र, विवेकानंद महाविद्यालय, केंद्रीय विद्यालय क्रमांक-2 सहित कई संस्थानों की टीमों ने उत्साह के साथ सूर्य नमस्कार का प्रदर्शन किया।
कार्यक्रम के समापन पर विजेता टीमों और प्रतिभागियों को मेडल, प्रमाण पत्र और नकद पुरस्कार देकर सम्मानित किया गया। पुरस्कार वितरण समारोह में योग आयोग के अध्यक्ष रूपनारायण सिन्हा मुख्य अतिथि के रूप में शामिल हुए। इस अवसर पर क्रीड़ा भारती के अध्यक्ष संजय शर्मा, अखिल भारतीय क्रीड़ा भारती सदस्य नेता डुमरे, प्रदेश महामंत्री सुमित उपाध्याय सहित कई पदाधिकारी और कार्यकर्ता मौजूद रहे। आयोजन समिति ने सभी प्रतिभागियों और सहयोगियों का आभार जताया।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *