रायपुर में हुक्का और प्रतिबंधित सामान के साथ एक गिरफ्तार:बेचने की फिराक में घूमते पुलिस ने दबोचा, क्राइम ब्रांच ने लिया एक्शन

रायपुर में हुक्का और प्रतिबंध सामान के साथ एक आरोपी गिरफ्तार हुआ है। आरोपी सामान को बेचने की फिराक में ग्राहक की तलाश कर रहा था। इस बात की भनक पुलिस को लग गई। इसके बाद आरोपी को रंगे हाथ गिरफ्तार किया गया है। यह पूरा मामला गंज थाना क्षेत्र का है। दरअसल, 28 अगस्त को एंटी क्राइम एण्ड साइबर यूनिट की टीम को सूचना मिली थी कि, देवेंद्र नगर ओव्हर ब्रिज के नीचे एक व्यक्ति एक्टिवा के साथ खड़ा है। जो अपने पास प्रतिबंधित हुक्का से संबंधित सामग्री रखा है। बेचने की फिराक में है। पुलिस ने आरोपी की घेराबंदी कर ली। थैले में मिला प्रतिबंधित सामान पूछताछ में आरोपी ने अपना नाम गयासुद्दीन लश्कर निवासी सिविल लाइन रायपुर का होना बताया। पुलिस को उसके पास रखे थैले की तलाशी लेने पर थैला में हुक्का से संबंधित प्रतिबंधित सामग्री रखा होना पाया गया। जिस पर आरोपी गयासुद्दीन लश्कर को गिरफ्तार किया गया। जानिए क्या-क्या बरामद हुआ उसके कब्जे से हुक्का से संबंधित प्रतिबंधित सामग्री 04 नग हुक्का पाट, 04 नग हुक्का पाइप, चिलम 04 नग, 01 नग चिमटा छोटा, 01 नग छोटा हीटर, 02 डिब्बा एल अकबर ब्रांड का कोकोनट कोल, 01 डिब्बा व्हाइट रोज ब्राण्ड का तंबाकू, 12 नग प्लास्टिक पाइप हुक्का पाइप में लगाने का जब्त किया गया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *