MLA मंडावी बोले- बस्तर में रेत माफिया पर कार्रवाई नहीं:भाजपा नेता पर 28 लाख जुर्माना बकाया, फिर भी तेलंगाना-महाराष्ट्र में हो रही सप्लाई

छत्तीसगढ़ के बीजापुर में रेत खनन और परिवहन को लेकर विवाद गहराता जा रहा है। कांग्रेस विधायक विक्रम मंडावी ने भाजपा सरकार और जिला प्रशासन पर गंभीर आरोप लगाए हैं। उन्होंने कहा कि, भोपालपटनम इलाके में एक भाजपा नेता पर 28 लाख रुपए का जुर्माना बकाया है। इसके बावजूद वह तेलंगाना और महाराष्ट्र में रेत की सप्लाई कर रहा है। विधायक के मुताबिक जिले की अधिकतर रेत खदानों का ठेका इसी नेता को मिला है। स्थिति यह है कि रोजाना दर्जनों ट्रक बिना नाप-तौल के रेत ले जा रहे हैं। इससे स्थानीय लोगों को परेशानी हो रही है। निर्माण कार्य रुक गए हैं। गरीबों को रेत नहीं मिल रही है। रेत की कीमतें बहुत ज्यादा हो गई हैं। प्रशासन पर संरक्षण देने का आरोप मंडावी का आरोप है कि जिला प्रशासन और खनिज विभाग इस अवैध कारोबार को संरक्षण दे रहे हैं। उन्होंने चेतावनी दी है कि अगर अवैध रेत परिवहन नहीं रुका तो कांग्रेस जनता के साथ मिलकर आंदोलन करेगी। मई में भी तारलागुड़ा में रेत के अवैध भंडारण के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने विधायक के साथ राष्ट्रीय राजमार्ग पर धरना दिया था।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *