रायपुर में 15 हजार युवाओं को मिलेगी नौकरी:3 दिन का लगेगा रोजगार मेला, जानिए कौन से डॉक्यूमेंट लाना होगा जरुरी

कौशल विकास, तकनीकी शिक्षा एवं रोजगार विभाग द्वारा 29, 30 और 31 जनवरी 2026 को रायपुर में राज्य स्तरीय रोजगार मेले का आयोजन किया जा रहा है। यह मेला शासकीय इंजीनियरिंग महाविद्यालय, सेजबहार रायपुर में आयोजित होगा। मेले के माध्यम से निजी क्षेत्र के लगभग 15 हजार पदों पर भर्ती की जाएगी। रोजगार मेले में रायपुर जिले के आवेदकों का साक्षात्कार 29 जनवरी 2026, गुरुवार को लिया जाएगा। अलग-अलग जिलों के आवेदकों के लिए साक्षात्कार की तिथियां अलग-अलग निर्धारित की गई हैं। बड़ी संख्या में निजी कंपनियां मेले में भाग लेंगी और योग्य युवाओं का चयन करेंगी। ये डॉक्यूमेंट लाना होगा जरुरी रोजगार मेले में शामिल होने के लिए उम्मीदवारों का www.erojgar.cg.gov.in पोर्टल पर रोजगार पंजीयन और रोजगार मेला पंजीयन दोनों जरूरी है। जिन अभ्यर्थियों ने अब तक पंजीयन नहीं कराया है, वे पोर्टल पर जाकर पंजीयन कर सकते हैं। साक्षात्कार के समय शैक्षणिक प्रमाण पत्र, आधार कार्ड, पासपोर्ट साइज फोटो और अनुभव प्रमाण पत्र साथ लाना अनिवार्य होगा। जिन आवेदकों ने पहले ही राज्य स्तरीय रोजगार मेला के लिए ऑनलाइन पंजीयन किया है, उन्हें दोबारा पंजीयन करने की जरूरत नहीं है। यदि आवेदन अधूरा है तो उसे पूरा किया जा सकता है। मेले से जुड़ी जानकारी मेला स्थल पर बने हेल्पडेस्क या जिला रोजगार एवं स्वरोजगार मार्गदर्शन केंद्र रायपुर से प्राप्त की जा सकती है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *