भीलवाड़ा शहर के कुछ हिस्सों में बिजली मेंटेनेंस कार्य के कारण 23 जनवरी को सुबह 10 बजे से दोपहर 1 बजे तक बिजली आपूर्ति बंद रहेगी। यह कटौती 33 केवी सांगानेर ओर तस्वारिया जीएसएस फीडर से जुड़े क्षेत्रों में की जाएगी। एवीवीएनएल के सहायक अभियंता के अनुसार, आवश्यक तकनीकी कार्य के चलते यह निर्णय लिया गया है। मेंटेनेंस कार्य के कारण सप्लाई बंद एवीवीएनएल के सहायक इंजीनियर ने बताया कि 33 केवी सांगानेर ओर तस्वारिया जीएसएस पर रखरखाव कार्य किया जाना है। इसी कारण संबंधित क्षेत्रों में लगभग तीन घंटे बिजली आपूर्ति बंद रखी जाएगी। इन क्षेत्रों में रहेगी बिजली कटौती बिजली कटौती के दौरान 33 केवी सांगानेर और तस्वारिया जीएसएस से संबंधित सांगानेर, काली मगरी, मोती नगर, गाडोलिया बस्ती, ट्रेंचिंग ग्राउंड, बालाजी खेड़ा, मेडिकल कॉलेज, कच्ची बस्ती, सुंदर नगर, काली खेड़ा, अकोला रोड , देव फर्नीचर, सालरा गांव, एमपीएस स्कूल, श्री जी सिटी, निधिवन कॉलोनी, बायपास रोड, तस्वारिया, छापरी, हुनिया का खेड़ा, कालसास, तेली खेड़ा, इंद्रपुरा के आसपास के क्षेत्र में सुबह 10 से दोपहर 1 बजे तक 3 घंटे बिजली बंद रहेगी। उपभोक्ताओं से सहयोग की अपील एवीवीएनएल ने उपभोक्ताओं से अपील की है कि वे निर्धारित समय को ध्यान में रखते हुए आवश्यक तैयारी कर लें, ताकि असुविधा से बचा जा सके।


