रायपुर में 2 युवकों ने की आत्महत्या:नीट परीक्षा बिगड़ने से एक स्टूडेंट ने पंखे पर लगाई फांसी, दूसरा युवक पेड़ पर झूला

रायपुर में मंगलवार को दो आत्महत्या का मामला सामने आया है। जिसमें पहला मामला गोल बाजार थाना क्षेत्र के नयापारा इलाके का है। तो वहीं दूसरा मामला अभनपुर थाना क्षेत्र के झांकी गांव का है। फिलहाल पुलिस दोनों ही मामलों में आगे की जांच पड़ताल कर रही है। दोनों घटनाओं में पुलिस को पोस्टमार्टम रिपोर्ट का इंतजार है। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, प्रशांत साहू(18) ने अपने ही घर के कमरे में आत्महत्या कर लिया है। प्रशांत अपने माता-पिता के साथ गोल बाजार के नयापारा इलाके में रहता था। उसने रविवार को नीट परीक्षा दिलाई थी। बताया जा रहा है कि पेपर बिगड़ने से वह लगातार तनाव में था। उसने रस्सी का फंदा बनाकर पंखे में झूल कर जान दे दी। फिलहाल इस मामले में पुलिस आगे की जांच पड़ताल में जुटी है। 20 फीट के पेड़ में झूल गया दूसरा मामला अभनपुर थाना क्षेत्र के झांकी गांव का है। गोपाल साहू नाम के एक युवक ने एक करीब 20 फीट ऊंचे पेड़ पर चढ़कर अपनी जान दे दी। वह भी रस्सी के सहारे फंदा बनाकर पेड़ पर झूल गया। गोपाल के 1 साल पहले शादी हुई थी। वह ईटा भट्ठा चलाने का काम करता था। प्रारंभिक जांच पड़ताल के मुताबिक मामला आत्महत्या का लग रहा है। हालांकि इस बात की पुष्टि पोस्टमॉर्टम रिपोर्ट के बाद हो पाएगी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *