रायपुर में 27 साल की युवती को ट्रक ने कुचला:सिर और छाती की हड्डियां चूर-चूर, ट्रक के ब्लाइंड स्पॉट में आईं स्कूटी, कांग्रेस की स्पीड-ब्रेकर बनाने की मांग

रायपुर में 27 साल की युवती को तेलीबांधा चौक में एक ट्रक ने कुचल दिया है। एक्सीडेंट इतना भयानक था कि युवती के सिर और छाती की हड्डियां चूर-चूर हो गई है। युवती की मौके पर ही मौत हो गई। बताया जा रहा है कि युवती की स्कूटी ट्रक के ब्लाइंड स्पॉट में आई। जिसे ट्रक ड्राइवर ने देखा नहीं और गाड़ी आगे बढ़ा दी। फिलहाल इस मामले में कांग्रेस स्पीड ब्रेकर बनाने की मांग को लेकर प्रदर्शन करेगी। तेलीबांधा थाना प्रभारी नरेंद्र मिश्रा से मिली जानकारी के मुताबिक, युवती का नाम एल.तान्या रेड्डी हैं। घटना करीब 11:30 बजे की है। वह मैग्नेटो मॉल की तरफ से शहर के भीतर मरीन ड्राइव की ओर आ रही थी। लाल बत्ती में एक ट्रक खड़ा हुआ था जो मैग्नेटो मॉल की तरफ से टाटीबंध की ओर जा रहा था। सिग्नल ग्रीन होते ही ट्रक आगे बढ़ा। इस दौरान स्कूटी को ट्रक ड्राइवर ने लेफ्ट तरफ के चक्के से अपनी चपेट में ले लिया। युवती के सिर और सीने की हड्डियां चूर-चूर एक्सीडेंट होते ही स्कूटी ट्रक के सामने के हिस्से में फंस गईं। वही तान्या ट्रक के पिछले चक्के में दब गई। बताया जा रहा है कि हादसे में उसके सिर और सीने की हड्डियां बुरी तरह चूर-चूर हो गई है। मौके पर उसकी मौत हो गई। इस घटना के बाद ट्रैफिक जाम हो गया। पुलिस ने धीरे-धीरे जाम को क्लियर करवाया। परिजनों को दी गई सूचना हादसे के दौरान पुलिस को एक बैग भी मिला है। इससे आशंका लगाया जा रही है कि युवती शहर के भीतर कहीं जॉब पर जा रही थी। फिलहाल पुलिस ने युवती के परिजनों को सूचना दे दी है। पुलिस युवती की लाश को पोस्टमार्टम के बाद परिजनों को सौपेंगी। पुलिस ने आरोपी ट्रक ड्राइवर को भी हिरासत में ले लिया है। ट्रक छत्तीसगढ़ के अंबिकापुर जिले का हैं। कांग्रेस करेगी स्पीड ब्रेकर बनाने का मांग इस मामले में कांग्रेस के पूर्व विधायक विकास उपाध्याय का कहना है कि प्रशासन से लंबे समय से तेलीबांधा में स्पीड ब्रेकर बनाने की मांग की गई हैं। लेकिन इस पर ध्यान नहीं दिया गया। जिस वजह से घटना हुई है। आज शाम 4 बजे कांग्रेस के कार्यकर्ता तेलीबांधा पहुंचकर स्पीड ब्रेकर बनाने की मांग करेंगे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *