रायपुर पुलिस ने अवैध शराब के साथ दो युवकों को गिरफ्तार किया है। आरोपियों के पास पुलिस ने 575 बॉटल अवैध शराब भी जब्त की है। पुलिस ने ये कार्यवाई सूचना मिलने पर की है। यह पूरा मामला मौदहापारा थाना क्षेत्र का है। पुलिस से मिली जानकारी के मुताबिक, एंटी क्राइम एंड साइबर यूनिट की टीम को सूचना मिली के मौदहापारा थाना क्षेत्र में रजबंधा मैदान के पास 2 युवक खड़े हुए हैं उन्होंने अपने पास शराब रखा हुआ है। जिसे बेचने के लिए वह ग्राहक की तलाश कर रहे है। सूचना मिलते ही पुलिस की टीम को मौके में रवाना किया गया। शराब की बोतलें जब्त जिस पर पुलिस ने आरोपी आसिफ खान एवं मोह वसीम अंसारी उर्फ गोलू को गिरफ्तार कर उनके कब्जे से अलग -अलग थैलों में रखें कुल 575 पौवा अंग्रेजी शराब जब्त की है। जिसकी कीमत करीब 1 लाख है। आरोपियों के खिलाफ थाना मौदहापारा में अपराध दर्ज किया गया हैं। आबकारी एक्ट का अपराध पंजीबद्ध कर कार्यवाही किया गया। आरोपी आसिफ खान आदतन अपराधिक प्रवृत्ति का है, जो पूर्व में भी थाना मौदहापारा से आबकारी एक्ट के प्रकरण से जेल में बंद रह चला है। इसके साथ ही आरोपी आफिस खान की मां एवं भाई को भी कुछ दिनों पूर्व थाना मौदहापारा से आबकारी एक्ट के प्रकरण में जेल भेजा गया है।


