रायपुर कोर्ट में बवाल:महिला ने वकील से उपर चूना फेका, ड़ंडा दिखाकर धमकाती रही, वकीलों ने किया बीच-बचाव

रायपुर कोर्ट में गुरुवार को वकीलों के चैंबर में जमकर वबाव हुआ। दरअसल सुबह एक महिला ने वकील पर चूना फेक दिया और डंडे से हमला करने लगी। इस दौरान वहां लोगों ने महिला को पकड़ा। और वकील को बचाया । इस घटना का वीडियो भी सामने आया है जिसमें दिख रहा है कि वकील के उपर महिला ने चूना फेका और उस पर भड़क गई । इस दौरान आस-पास बैठे लोगों हड़बड़ा गए। महिला लगातार वकील पर चिल्ला रही थी और हाथ में छोटा डंडा पकड़ी थी। महिला ने वकील पर चूना क्यों फेंका इस बात की स्पष्ट जानकारी नहीं मिल पाई है। संघ ने कहा पूरी जानकारी ली जा रही है रायपुर अधिवक्ता संघ के अध्यक्ष हितेन्द्र तिवारी ने कहा कि वकील चैंबर में विवाद की जानकारी मिली है। किसी महिला ने वकील पर सफेद पाउडर फेंका है। मैंने वकील से संपर्क करने की कोशिश की लेकिन उनका नंबर बंद आ रहा है। जल्द ही इस संबंध में वकील से चर्चा की जाएगी। अध्यक्ष तिवारी ने कहा कि कोर्ट परिसर में वकील के साथ इस तरह की घटना निंदनीय है। फिलहाल महिला कौन थी उसकी भी जानकारी मांगी जा रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *