वन विभाग ने 12 लाख का अवैध माल जब्त किया:बलरामपुर में पांच लाख का कत्था और सात लाख की अवैध खैर लकड़ी बरामद

बलरामपुर जिले में वन विभाग ने दो अलग-अलग मामलों में अवैध कत्था लोड की हुई एक लग्जरी और अवैध खैर की लकड़ी के साथ एक पिकअप वाहन को जब्त किया है। जब्त हुए कुल माल की कीमत करीबन 12 लाख रूपए है। तस्करी के लिए उपयोग में लाए गए दोनों वाहन छत्तीसगढ़ के बाहर के हैं। वहीं मामले में अब तक कोई तस्कर गिरफ्तार नहीं हो पाया है। विभाग इस मामले में आरोपियों की जांच कर रही है।पूरा मामला वन परिक्षेत्र वाड्रफनगर का हैं जानकारी के मुताबिक वन विभाग की टीम ने छापेमारी के दौरान एक लग्जरी कार को पकड़ा। इस पर कत्था लदा हुआ था। यह कत्था जंगलों से अवैध रूप से काटे गए खैर के पेड़ों से बनाया गया था। वहीं एक कार्रवाई में एक पिकअप से खैर की लकड़ी लदी हुई थी। इस लकड़ी का उपयोग कत्था बनाने के लिए किया जाता है। दोनों वाहनों को अलग-अलग स्थानों से पकड़ा गया। वन विभाग ने दोनों वाहनों को जब्त कर लिया है। और मामले की गहन से जांच शुरू कर दी है। विभाग यह पता लगाने की कोशिश कर रहा है कि तस्करी के इस नेटवर्क में कौन-कौन शामिल है। और लकड़ी और कत्था कहां भेजा जा रहा था। साथ ही तस्करों की गिरफ्तारी के लिए सर्च ऑपरेशन भी शुरू किया गया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *