रायपुर में 9 साल की मासूम से रेप:घर ले जाकर किया गंदा काम, प्राइवेट-पार्ट में दर्द होने पर चाची को बताया; हिरासत में आरोपी

राजधानी रायपुर में 9 साल की बच्ची से रेप का मामला सामने आया है। जहां 55 साल के अधेड़ व्यक्ति ने लगातार 5 दिनों तक वारदात को अंजाम दिया है। आरोपी अब्दुल सज्जाद अंसारी बच्ची को चॉकलेट देकर अपने साथ ले जाता और उससे दुष्कर्म करता। मामला सिविल लाइन थाना क्षेत्र का है। घटना का खुलासा तब हुआ, जब नहाते समय बच्ची ने दर्द होने की शिकायत अपनी चाची से की। परिजनों द्वारा पूछताछ करने पर बच्ची ने पूरी आप बीती बताई, जिसके बाद परिवार ने तुरंत पुलिस से संपर्क किया। बच्ची ने परिजनों को बताया कि चुड़ी दुकान वाला बुड्ढा मुझे अपने साथ रोज घर ले जाता था। जहां उसने कपड़े उतारकर उसने मेरा सीना दबाया और प्राइवेट पार्ट में गंदा काम किया, किसी को बताने पर मार दूंगा की धमकी दी। परिजनों की शिकायत के बाद पुलिस ने आरोपी को हिरासत में लिया है। वहीं, बजरंग दल ने आरोपी को फांसी देने की मांग की है। ऐसे हुआ मामले का खुलासा परिजनों की शिकायत के मुताबिक, 12 जनवरी की सुबह घर में बच्ची दर्द के कारण जमीन में लेटकर रो रही थी। तभी बच्ची की चाची उसे नहलाने के लिए ली गई और कहां दर्द हो रहा है पूछताछ की। तब बच्ची ने पूरे मामले का खुलासा किया। जानकारी के मुताबिक, आरोपी अब्दुल सज्जाद अंसारी की मोहल्ले में एक दुकान है जहां वह चूड़ी बेचता है, इसके साथ ही वह दुकान में चॉकलेट, नड्डा मुर्रा भी बेचता था। आरोपी ने बच्ची को यही सब खाने का लालच दिया था। 7 जनवरी से 11 जनवरी के बीच उसने कई बार बच्ची से गंदा काम किया। बताने पर मारने की धमकी दी बच्ची ने अपने बयान में ये भी बताया कि इस दौरान आरोपी ने किसी को बताने पर मार दूंगा कहकर धमकी दी थी। जिससे बच्ची डरी हुई थी। मामला सामने आने के बाद परिजन बच्ची को लेकर सिविल लाइन थाने पहुंचे और आरोपी के खिलाफ लिखित शिकायत दर्ज कराई। पुलिस ने मामले की गंभीरता को देखते हुए आरोपी को हिरासत में लिया है। मामले में पुलिस द्वारा जांच की जा रही है। बजरंग दल पहुंचा था घटना की जानकारी होने पर पीड़ित परिवार बजरंग दल के साथ थाना पहुंचा। बजरंग दल के पदाधिकारियों ने आरोपी के खिलाफ सख्त कार्रवाई की मांग की है। सुरक्षा की दृष्टि से घटनास्थल पर पुलिस तैनात की गई है। पुलिस ने बताया कि मामले की गहन जांच और साक्ष्य संकलन जारी है। आरोपी को जल्द ही न्यायालय में पेश किया जाएगा। हर साल लगभग 1600 बच्चियों से रेप, 5 साल में डेढ़ गुना बढ़े मामले अभी जो केस आपने पढ़ें हैं, वो केवल बानगी हैं। NCRB के आंकड़े बताते हैं कि पिछले 5 साल में छत्तीसगढ़ में बच्चियों से रेप के मामले डेढ़ गुना बढ़े हैं। इस कैलकुलेशन को और सिंपलीफाइ किया जाए तो पिछले 5 साल में बच्चियों से रेप का प्रतिशत 50 प्रतिशत तक बढ़ गया है। …………………… इससे जुड़ी खबर भी पढ़ें… रायपुर में हर 2 दिन में रेप…4 दिन में मर्डर: मोबाइल चलाने से मना करने पर भी हत्या, कांग्रेस बोली-अपराध बढ़े, भाजपा ने कहा- गणित कमजोर छत्तीसगढ़ की राजधानी रायपुर में 2025 में 15 हजार 896 अपराध दर्ज किए गए हैं। रायपुर में रेप की घटनाएं बढ़ी हैं। एक साल में 280 रेप केस दर्ज हुए हैं, जबकि 92 लोगों का कत्ल हुआ है। 3 साल में क्राइम के आंकड़े बढ़े हैं। वहीं 543 चाकूबाजी हुई हैं। सबसे ज्यादा खमतराई थाने में 1013 FIR दर्ज हुई हैं। पढ़ें पूरी खबर…

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *