रायपुर सेंट्रल जेल में फिर से गैंगवार…:यश हत्याकांड के मुख्य गवाह पर चम्मच से किया गया जानलेवा हमला

तेलीबांधा के यश शर्मा हत्याकांड के मुख्य गवाह खुशाल पर जेल के भीतर जानलेवा हमला हुआ है। खुशाल की जमकर पिटाई की गई और धारदार हथियार से उस पर चार बार वार किया गया। इससे वह घायल हो गया। उसने जेल प्रबंधन से घटना की शिकायत की। जेल से बाहर आने के बाद उसने एसएसपी और कलेक्टर को लिखित शिकायत दी है। खुशाल का आरोप है कि यश हत्याकांड में सजा काट रहे आरोपियों ने उसकी जान लेने की साजिश रची है और प्लानिंग के तहत उस पर हमला कराया गया। क्योंकि वह केस का मुख्य गवाह है। उसे धमकी दी गई कि अगर जेल के भीतर हमला कर सकते हैं तो जेल के बाहर भी उसकी जान ले सकते हैं। दोनों गैंग लगातार आपस में भिड़ रहे हैं। दोनों पहले भी लड़ चुके हैं। अधिकारियों ने बताया कि श्याम नगर निवासी खुशाल तोलानी (20) को प्रतिबंधात्मक कार्रवाई के तहत 18 दिसंबर को जेल भेजा गया था। वह 19 दिसंबर को मुलाकाती कक्ष से बाहर आ रहा था। तभी एनडीपीएस मामले में जेल में बंद अमृत साहू ने उस पर हमला कर दिया। उसने धारदार हथियार से कान, गला और हाथ पर चार बार वार किया। दोनों के बीच झूमाझटकी हुई। खुशाल का आरोप है कि हमले के दौरान बंदी धमकी दे रहा था कि उसने तुषार पाहूजा, सुशील खेमानी, चिराग पंजवानी और तुषार पंजवानी के खिलाफ कोर्ट में गवाही क्यों दी है। इसका अंजाम उसे भुगतना पड़ेगा। घटना के बाद से खुशाल डरा हुआ है। लगातार जेल के भीतर हो रही घटनाएं
जेल के भीतर लगातार गैंगवार की घटनाएं हो रही हैं। कुछ दिनों पहले ही युवा कांग्रेसी नेता आशीष शिंदे पर भी जेल के भीतर हमला हुआ था। उसे गंभीर हालत में अस्पताल में भर्ती कराया गया था। तब मामले की जांच हुई और हमले के पीछे प्रॉपर्टी विवाद बताया गया। इसी तरह बंदी सैयद नदीम पर एक अन्य आरोपी आसिफ ने जेल के भीतर हमला किया था। साहिल खान पर जेल के गेट पर हमला किया गया। इस तरह जेल के भीतर लगातार घटनाएं हो रही हैं। खुशाल तोलानी पर चार से अधिक वार किए गए हैं। इससे उसके गले, गाल, हाथ और कान में चोटें आई है। जेल से फोन पर दे रहे धमकी
आरोप है कि यश हत्याकांड में सजा काट रहे चारों आरोपियों को जेल के भीतर मोबाइल उपलब्ध कराया जा रहा है। इसके लिए उनसे मोटी रकम ली जा रही है। चारों अलग-अलग मोबाइल का उपयोग कर रहे हैं। इन्हीं से फोन और मैसेज कर लगातार धमकी दी जा रही है। कई लोगों को आरोपियों ने जेल के भीतर से फोन और मैसेज किए हैं। साथी की हत्या की कोशिश
खुशाल का आरोप है कि उसके साथी कमलेश बुलवानी पर भी हमले की कोशिश हुई है। पंडरी कपड़ा मार्केट के पास कुछ दिन पहले तीन अज्ञात लड़कों ने उस पर हमला किया। उसके साथ बिना वजह मारपीट की और भाग गए। कोर्ट में पेशी के दौरान भी हमले की कोशिश हो चुकी है। हमला करने वाले को दिया गया दंड
19 दिसंबर को जेल में दो बंदियों के बीच विवाद और मारपीट हुई थी। इसमें एक बंदी को मामूली चोट आई थी। जेल पुलिस ने जांच के बाद कार्रवाई की है। हमला करने वाले बंदी को दंड भी दिया गया है।
– योगेश सिंह क्षत्रिय, अधीक्षक रायपुर केंद्रीय जेल

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *