चंडीगढ़ में नशे के साथ कॉलेज स्टूडेंट गिरफ्तार:हिमाचल से नशा लाकर करता था सप्लाई, पुलिस ने 764 ग्राम चरस किया बरामद

हिमाचल से चरस लाकर चंडीगढ़ में सप्लाई करने वाले एक आरोपी को चंडीगढ़ पुलिस की ऑपरेशन सेल ने सेक्टर-39 स्थित जीरी मंडी चौक से गिरफ्तार किया है। आरोपी के कब्जे से 764 ग्राम चरस बरामद की गई है। आरोपी की पहचान ईशान शर्मा के रूप में हुई है, जो हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले का रहने वाला है। आरोपी को ऑपरेशन सेल के इंचार्ज इंस्पेक्टर जसपाल सिंह की अगुआई में टीम ने पकड़ा है। पकड़ा गया युवक मोहाली में एक कॉलेज का छात्र है। इतनी बड़ी मात्रा में छात्र के पास से नशा बरामद होने से पुलिस ने इसको गंभीरता से ले रही है। भागने पर हुआ शक ऑपरेशन सेल की टीम सेक्टर-39 स्थित जीरी मंडी चौक के पास गश्त कर रही थी। वाहन पार्क करने के बाद टीम पैदल गश्त कर रही थी। इसी दौरान जीरी मंडी चौक के पास एक शख्स खड़ा था। जब उसने पुलिस को देखा तो वह तेज रफ्तार से पीछे की ओर चलने लगा। पुलिस ने उसे रुकने के लिए कहा, लेकिन वह नहीं रुका। इस पर पुलिस को शक हुआ और कुछ दूरी पर जाकर उसे पकड़ लिया। तलाशी के दौरान उसके पास से 764 ग्राम चरस बरामद हुई। हिमाचल से लाकर चंडीगढ़ में सप्लाई पुलिस पूछताछ में आरोपी ने खुलासा किया कि वह हिमाचल प्रदेश के मंडी जिले में स्थित पराशर झील के आसपास के इलाकों से चरस लाता था और उसे चंडीगढ़ में अलग-अलग जगहों पर बेचता था। आरोपी ने बताया कि जल्दी पैसा कमाने के लालच में उसने बड़े स्तर पर नशे का कारोबार शुरू किया। इस मामले में मलोया थाना में एनडीपीएस एक्ट की धारा 20 के तहत केस दर्ज किया गया है। पुलिस का कहना है कि आरोपी से जुड़े अन्य नेटवर्क और सप्लाई चैन की जांच की जा रही है। मोहाली के नामी कॉलेज का छात्र नशा तस्करी के आरोप में पकड़ा गया युवक ह मोहाली जिले के एक नामी कॉलेज से ग्रेजुएशन कर रहा है। वह इसके चलते कई लोगों के संपर्क में भी था। पुलिस अब उसके अन्य साथियों के बारे में जानकारी एकत्र कर रही है। कॉलेज के छात्र के नशा तस्करी से पकड़े जाने से पुलिस ने इसको बड़ी गंभीरता से लिया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *