रायपुर GEC में इस सेशन से एमटेक भी:डेटा साइंस, एम्बेडेड सिस्टम एंड VLSI ये दो नए कोर्स शुरू होंगे, जगदलपुर में 15 साल पहले से ऑपरेशनल

रायपुर के सेज बाहर स्थित गवर्नमेंट इंजीनियरिंग कॉलेज में अब एमटेक प्रोग्राम शुरू होने जा रहा है। फिलहाल कॉलेज में एमटेक के दो कोर्स ऑफर किए जाएंगे। इनमें डेटा साइंस और एमबेडेड सिस्टम एंड वीएलएसआई शामिल है। दोनों ही कोर्स के लिए 18- 18 सीटें उपलब्ध होंगी। नए कोर्स को शुरू करने के लिए एसआईटीई और यूनिवर्सिटी से सभी तरह की परमिशन मिल गई है। कॉलेज में फाइनल ईयर के पेपर खत्म हो गए हैं। रिजल्ट आने के बाद एमटेक के लिए एडमिशन शुरू हो जाएंगे। दोनों ही नए कोर्सेज की पढ़ाई यूनिवर्सिटी के सिलेबस के हिसाब से होगी। दो साल बाद मिली अनुमति जीईसी रायपुर ने साल 2023 में एमटेक प्रोग्राम शुरू करने के लिए एप्लिकेशन दिया था। कैंपस की प्लानिंग साल 2024 से ही एमटेक प्रोग्राम शुरू करने की थी। लेकिन ऑल इंडिया काउंसिल फॉर टेक्निकल एजुकेशन की ओर से दो साल बाद अनुमति मिली है। रायपुर को बेहतर करियर बनाने का मिलेगा मौका डेटा साइंस का नया प्रोग्राम स्टूडेंट्स को डेटा एनालिसिस, मशीन लर्निंग और डेटा विजुलाइजेशन जैसे सब्जेक्ट में एक्सपर्ट बनाएगा। अभी के दौर में कई डिफरेंट सेक्टर्स में डेटा इंजीनियर की डिमांड बढ़ी है। ऐसे में लोकल स्टूडेंट के लिए जॉब के माैके बढ़ेंगे। वहीं एम्बेडेड सिस्टम और वीएलएसआई यानी वेरी लार्ज इंटीग्रेशन सिस्टम कंप्यूटर साइंस से जुड़े टेक्निकल फील्ड के कोर्स हैं। GEC में अभी पांच बीटेक और 6 पीएचडी प्रोग्राम GEC रायपुर में अभी पांच बीटेक प्रोग्राम चल रहे हैं। इनमें इलेक्ट्रानिक्स एंड कम्युनिकेशन, इलेक्ट्रिकल एंड इलेक्ट्रानिक्स, कम्प्यूटर साइंस, मैकेनिकल और सिविल इंजीनियरिंग डिपार्टमेंट हैं। सिविल में 40 सीटें हैं। बाकी सभी डिपार्टमेंट में 60-60 सीटें हैं। वहीं 6 विषय में पीएचडी प्रोग्राम ऑपरेशनल हैं। जगदलपुर- बिलासपुर में GEC पहले से रायपुर GEC के अलावा प्रदेश के जगदलपुर और बिलासपुर में पहले से ही एमटेक चल रहा है। जगदलपुर में तो 15 साल पहले से ही एमटेक प्रोग्राम शुरू हो चुका है। वहीं बिलासपुर में कुछ साल पहले एमटेक प्रोग्राम शुरू किया गया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *