अंबिकापुर के गांधी चौक में जमीन दिखाने के बहाने बुलाकर युवा व्यवसायी का युवकों ने अपहरण कर लिया और 24 घंटे से अधिक समय तक बंधक बनाकर रखा। युवक से अपहरणकर्ताओं ने पांच करोड़ रुपये की फिरौती मांगी। पुलिस ने अपहृत युवक को सांडबार के पास से बरामद किया। अपहरण करने वाले आरोपियों में से एक को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। चार अन्य आरोपी फरार हो गए हैं। मामला गांधीनगर थाना क्षेत्र का है। जानकारी के मुताबिक, सूरजपुर जिले के जगन्नाथपुर निवासी युवक शंकर दयाल रवि अंबिकापुर के नमनाकला में रहकर व्यवसाय करता है और प्रापर्टी का भी काम करता है। 25 जून को विक्की कुशवाहा नाम के युवक ने शंकर दयाल रवि को फोन किया और जमीन दिखाने के नाम पर बुलाया। जब शंकर दयाल रवि को युवक जमीन मालिक से मिलाने के नाम पर लक्ष्मीपुर की ओर लेकर गए। वहां युवकों ने पिस्टल दिखाकर युवकों ने शंकर को कार में डाल दिया और आंख पर कपड़ा बांध दिया। घंटों कार में घुमाया, एक कमरे में बंद रखा
शंकर दयाल रवि ने बताया कि उसे युवकों ने हाथ बांध दिए और करीब तीन घंटे तक कार में घुमाया। युवकों ने उसे एक कमरे में बंद कर दिया। युवकों ने उससे फिरौती के रूप में 6 करोड़ रुपये मांगे। 26 जून को शंकर दयाल रवि ने परिजनों और दोस्तों को फोन किया और पैसे लेकर गांधीनगर थाना अंतर्गत सांडबार के पास बुलाया। पुलिस को देखकर 4 आरोपी फरार, एक गिरफ्तार
युवक शंकर दयाल रवि को लेकर सांडबार पहुंचे। इसकी सूचना शंकर दयाल रवि के परिजनों ने गांधीनगर पुलिस को दे दी। गांधीनगर पुलिस के जवान सादे भेष में मौके पर पहुंचे। जब परिजन पैसे लेकर सांडबार पहुंचे तो पुलिस भी वहां पहुंच गई। पुलिस टीम को देखकर चार आरोपी भाग निकले। एक आरोपी को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। अपहृत युवक ने बताया कि वे जमीन का ही काम करने वाले एक आरोपी बहादुर जायसवाल को जानता है। बहादुर जायसवाल से एक जमीन के सौदे का विवाद है। इसे लेकर बहादुर जायसवाल उससे पांच करोड़ रुपए मांग रहा है। जमीन विवाद का मामला, जांच जारी-एएसपी
सरगुजा एएसपी अमोलक सिंह ने बताया कि युवक के गुमशुदगी की रिपोर्ट दर्ज कराई गई थी। बीती शाम उसका मोबाइल लोकेशन सांडबार मिला था। पुलिस टीम ने मौके पर दबिश देकर युवक को बरामद कर लिया है। एक आरोपी संजू को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। अन्य आरोपियों की तलाश की जा रही है। मामला जमीन विवाद से जुड़ा है।


