रायसेन का मामला:घरेलू प्रताड़ना से तंग 3 बच्चों के साथ 80 फीट ऊंची टंकी पर चढ़ी महिला

घरेलू विवाद और वित्तीय समस्याओं से परेशान एक महिला गुरुवार सुबह अपने तीन नाबालिग बच्चों के साथ 80 फीट ऊंची पानी की टंकी पर चढ़ गई। वह बार-बार कूदने की धमकी दे रही थी, जिससे इलाके में तनाव फैल गया। सूचना पर तहसीलदार दिनेश बरगले और थाना प्रभारी जयवंतसिंह काकोड़िया मौके पर पहुंचे। महिला ने पति पर प्रताड़ना और खर्च न देने तथा ससुर पर अपमानजनक व्यवहार का आरोप लगाया। पुलिस ने नीचे सुरक्षा जाल लगाया। करीब एक घंटे की मशक्कत के बाद महिला और बच्चों को सुरक्षित उतार लिया गया। उल्लेखनीय है कि 24 दिसंबर को भी महिला इसी तरह टंकी पर चढ़ी थी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *