रायसेन पुलिस ने ऑटो चोर को किया गिरफ्तार:2 लाख का वाहन बरामद, आरोपी पर पहले से 5 केस दर्ज

रायसेन कोतवाली पुलिस ने एक ऑटो चोर को गिरफ्तार किया है। आरोपी ने 25 नवंबर को फरियादी संजू रैकवार का लाल रंग का आपे ऑटो (MP38 ZD8824) चुराया था, जिसकी कीमत लगभग 2 लाख रुपए है। इस संबंध में धारा 303(2) बीएनएस के तहत मामला दर्ज कर जांच शुरू की गई थी। जांच के दौरान, पुलिस को घटनास्थल के आसपास से जानकारी मिली और मुखबिरों की सूचना पर आरोपी फैजान खान (35 वर्ष), निवासी वार्ड 18 चौपड़ा मोहल्ला की पहचान हुई। फैजान को भोपाल से हिरासत में लिया गया, जहां पूछताछ में उसने अपना जुर्म कबूल कर लिया।
पुलिस ने चोरी किया गया ऑटो जब्त कर लिया है। आरोपी फैजान खान एक आदतन अपराधी है, जिसके खिलाफ पहले से पांच अन्य मामले दर्ज हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *