IAS संतोष वर्मा की टिप्पणी का देवास में विरोध:ब्राह्मण समाज ने पुतला फूंका, गिरफ्तारी की मांग

देवास में सर्व ब्राह्मण महासभा संघ ने शुक्रवार को आईएएस संतोष वर्मा द्वारा ब्राह्मण समाज और मातृ शक्ति के खिलाफ की गई कथित टिप्पणी के विरोध में प्रदर्शन किया। समाज के सदस्यों ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय पहुंचकर संतोष वर्मा की गिरफ्तारी की मांग करते हुए ज्ञापन सौंपा और नगर निगम के सामने उनका पुतला दहन किया। जिला अध्यक्ष पंडित प्रशांत शर्मा के नेतृत्व में सर्व ब्राह्मण महासभा संघ देवास ने पुलिस अधीक्षक कार्यालय में एक आवेदन प्रस्तुत किया। इस आवेदन में संतोष वर्मा के विरुद्ध FIR दर्ज करने की मांग की गई, जिसमें उन पर ब्राह्मण समाज और मातृ शक्ति के प्रति अशोभनीय और निंदनीय टिप्पणी करने का आरोप लगाया गया है। यह विरोध बीते दिनों आईएएस अधिकारी संतोष वर्मा द्वारा ब्राह्मण समाज की मातृ शक्ति को लेकर की गई कथित टिप्पणी के बाद उपजा है। इस टिप्पणी से समाज में भारी नाराजगी देखने को मिल रही है। विरोध प्रदर्शन के दौरान, बड़ी संख्या में ब्राह्मण समाज के सदस्य और मातृ शक्ति उपस्थित रही। उन्होंने नगर निगम देवास के पास संतोष वर्मा का पुतला दहन कर अपना आक्रोश व्यक्त किया। ब्राह्मण समाज महासंघ के अध्यक्ष प्रशांत शर्मा ने कहा, “आईएएस संतोष वर्मा ने जिस तरह ब्राह्मण समाज की बेटियों का अपमान किया है, वह किसी भी रूप में स्वीकार्य नहीं है। समाज उनकी तत्काल गिरफ्तारी की मांग करता है।” उन्होंने चेतावनी दी कि यदि पुलिस प्रशासन द्वारा जल्द कार्रवाई नहीं की गई, तो ब्राह्मण समाज उग्र आंदोलन करने के लिए बाध्य होगा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *