रायसेन में अंबेडकर की अष्टधातु से बनी प्रतिमा स्थापित होगी:सांची विधायक डॉ. चौधरी बोले- समाज में समता के लिए बाबा साहेब ने किया संघर्ष

रायसेन नगर के वार्ड 16 स्थित अंबेडकर प्रांगण में बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा के लिए बनने वाले पेडस्टल प्लेटफॉर्म निर्माण कार्य का भूमिपूजन किया गया। सांची विधायक डॉ. प्रभुराम चौधरी ने नगर पालिका अध्यक्ष सविता सेन के साथ यह भूमिपूजन किया। इस पेडस्टल का निर्माण 14 लाख रुपए की लागत से किया जाएगा। इस अवसर पर विधायक डॉ. चौधरी ने कहा कि बाबा साहेब डॉ. भीमराव अंबेडकर ने समाज में समानता और समता लाने के लिए आजीवन संघर्ष किया। उन्होंने समाज की कुरीतियों और बुराइयों के खिलाफ आवाज उठाई और कमजोर वर्ग को सशक्त बनाने का कार्य किया। विधायक ने यह भी बताया कि पेडिस्टल निर्माण कार्य शीघ्र पूरा किया जाएगा, जिसके बाद यहां बाबा साहेब की प्रतिमा स्थापित की जाएगी। कार्यक्रम को नगर पालिका अध्यक्ष सविता सेन और भाजपा जिलाध्यक्ष राकेश शर्मा ने भी संबोधित किया। रायसेन नगर पालिका की सीएमओ सुरेखा जाटव ने आयोजन और चल रहे विकास कार्यों की विस्तृत जानकारी दी। भूमिपूजन के बाद विधायक डॉ. चौधरी ने सांची रोड पर स्थित स्वच्छता चौपाटी का शुभारंभ किया। उन्होंने वहां विभिन्न व्यंजनों का स्वाद भी लिया। इसके अतिरिक्त, सागर रोड पर बिजली कंपनी के सामने और भोपाल रोड पर नगर पालिका द्वारा नवनिर्मित सार्वजनिक शौचालयों का भी लोकार्पण किया गया। इस कार्यक्रम में समाजसेवी जीएल शाक्या, पूर्व जिला शिक्षा अधिकारी एमएल राठौरिया, वार्ड एक से राजकुमारी शाक्या, पार्षद कैलाश ठाकुर, विमलेश कुमार सहित विभिन्न वार्डों के पार्षद, नगर पालिका अधिकारी और बड़ी संख्या में नगरवासी उपस्थित रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *