रायसेन में आयशर ट्रक और बाइक की भिड़ंत:मां-बेटे की मौत, पत्नी गंभीर; जनाजे में शामिल होने जा रहे थे

रायसेन जिले के बेगमगंज में सोमवार दोपहर करीब 12 बजे एक आयशर ट्रक ने एक बाइक को टक्कर मार दी। हादसे में बाइक पर सवार मां बेटे और पत्नी गंभीर रूप से घायल हो गए। उन्हें सिविल अस्पताल बेगमगंज पहुंचाया गया। यहां बेटे ने दम तोड़ दिया, वहीं जिला अस्पताल लाते समय मां की भी मौत हो गई। पत्नी गंभीर रूप से घायल है। जानकारी के अनुसार, तुलसीपार निवासी अलीम मंसूरी अपनी मां और पत्नी के साथ ग्राम बेरखेड़ी जोरावर जनाजे में शामिल होने के लिए बाइक से जा रहे थे। जैसे ही उनकी बाइक भोपाल रोड पर दाल मिल के पास पहुंची। सामने से आ रहे आयशर (क्रमांक एमपी 38 जी 0546) से आमने-सामने भिड़ंत हो गई। सूचना पर तत्काल 112 एफआरबी मौके पर रवाना हुई। एएसआई संतोष गीद, सैनिक धनीराम, पायलट मोहम्मद शाहिद ने मौके पर घायलों को लोगों की मदद से ट्रक के नीचे से निकाला और तीनों को सिविल अस्पताल पहुंचाया। एक घंटे बाद भी नहीं मिला 108 एम्बुलेंस
सिविल अस्पताल में डॉक्टर ने अलीम मंसूरी को मृत घोषित कर दिया, जबकि उनकी मां भूरन बी और पत्नी अनवरी बी को प्राथमिक उपचार के बाद गंभीर अवस्था में भोपाल रेफर किया गया है। अनवरी की हालत अति गंभीर बताई जा रही है। बेहोशी की हालत में भोपाल ले जाया गया है। आरोप है कि घायलों को ले जाने के लिए 108 एक घंटे बाद भी उपलब्ध नहीं हो सकी। जिन्हें प्राइवेट वाहनों से ले जाया गया है। इसी वजह से गंभीर घायल मृतक की मां भूरन बी ने गैरतगंज पहुंचते-पहुंचते दम तोड़ दिया। जिससे मरने वालों की संख्या दो हो गई है। लोगों का कहना है कि यदि समय पर 108 उपलब्ध हो जाती तो शायद उन्हें बचाया जा सकता था। सड़क से नीचे खेत में उतरी बस
सागर से भोपाल जा रही एक बस बाइक को बचाने के प्रयास में सड़क से नीचे खेत में उतर गई, जिसमें सभी यात्री सुरक्षित रहे। हादसा सुबह करीब 10 बजे बेगमगंज-सागर-भोपाल मार्ग पर बेरखेड़ी चौराहे के पास हुआ। सागर से भोपाल जा रही बस में लगभग 35 यात्री सवार थे। बाइक सवार को बचाने के चक्कर में बस अनियंत्रित होकर सड़क किनारे खेत में जा घुसी। गनीमत रही कि इस हादसे में किसी भी यात्री को कोई चोट नहीं आई।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *