रायसेन के शगुन गार्डन में श्रीराम कथा के आयोजन को लेकर शनिवार दोपहर को भव्य कलश यात्रा निकाली गई। कलश यात्रा सागर रोड स्थित पाटनदेव हनुमान मंदिर से शुरू हुई, जो मुख्य मार्गों से होती हुई कथा स्थल पर पहुंची। कलश यात्रा का जगह-जगह पुष्प वर्षा कर स्वागत किया गया। कलश यात्रा में मुख्य जजमान सिर पर राम कथा लेकर चल रहे थे। उनके पीछे बड़ी संख्या में महिलाएं कलश लेकर चलती दिखी। कलश यात्रा शहर के मुख्य मार्गों से होते हुए कथा स्थल पहुंची। श्रीराम कथा का वाचन मानसपीठाधीश्वर जगद्गुरु रामानन्दाचार्य स्वामी रामललाचार्य जी महाराज मानसपीठ खजुरीताल मेहर करेंगे। कथा की पूर्णाहुति एवं भंडारा रविवार 12 जनवरी को किया जाएगा। इस दौरान आयोजन समिति के लोगों और महिलाओं में उत्साह दिखा, उन्होंने श्रीराम कथा के महत्व को भी बताया। कलश यात्रा की तस्वीरें देखिए…..


