सड़क पार करते दिखा बाजीराव बाघ:पेंच में पर्यटक हुए रोमांचित, कैमरे में कैद किया नजारा

जिले के पेंच नेशनल पार्क में जंगल सफारी के दौरान पर्यटकों को मेल बाघ बाजीराव सड़क पार करते दिखाई दिया। शनिवार को इसका वीडियो सामने आया है। बाघ बाजीराव झाड़ियों से निकलकर सडक पार करते नजर आया। जिसे देखकर पर्यटक रोमांचित हो गए और इस नजारे का वीडियो बना लिया। देश विदेश से बड़ी संख्या में पर्यटक पेंच नेशनल पार्क पहुंचे हैं। जो जंगल सफारी कर रहे हैं। जिन्हें सफारी के दौरान बाघ सहित कई वन्य प्राणियों के दीदार हो रहे हैं। जानकारी के अनुसार, नए साल पर लोग नेशनल पार्क पहुंच रहे हैं। नए साल की शुरुआत से एक सप्ताह तक पेंच पार्क की बुकिंग फुल है। जहां लोग प्राकृतिक वातावरण का आनंद ले रहे हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *