रायसेन में किसानों के घर से धान चोरी हो रही:11 दिन में 4 जगह से 12 क्विंटल धान गायब, कोतवाली थाने में की शिकायत

रायसेन कोतवाली क्षेत्र के सेवासनी गांव में किसानों के घरों से लगातार धान और अन्य सामान की चोरी हो रही है। इन घटनाओं से परेशान होकर सोमवार को किसानों ने थाने पहुंचकर शिकायत दर्ज कराई और चोरों के खिलाफ कार्रवाई की मांग की। शिकायत के अनुसार, चोरों ने रात के समय घरों में घुसकर कई बार चोरी की है। 26 नवंबर को वीर सिंह के घर से 3 क्विंटल धान चोरी हुई। इसके बाद 2 दिसंबर को नवल सिंह के घर से 3 क्विंटल धान, 5 दिसंबर को रामबाबू के घर से 4 क्विंटल धान और 1 क्विंटल लोहा, 7 दिसंबर को भारत सिंह के घर से 2 क्विंटल धान चोरी कर ली गई। इन किसानों के घर हुई चोरी शिकायतकर्ताओं, जिनमें वीर सिंह, नवल सिंह, रामबाबू और भारत सिंह ने बताया कि उनके गांव में यह चौथी चोरी की घटना है। चोरों का अब तक कोई सुराग नहीं मिल पाया है। किसानों ने आशंका जताई है कि यदि इन चोरियों पर अंकुश नहीं लगाया गया तो वे भविष्य में किसी बड़ी वारदात को अंजाम दे सकते हैं। पुलिस से कार्रवाई की मांग किसानों ने थाना प्रभारी से मौके की जांच कर चोरों के खिलाफ कार्रवाई करने की मांग की है। उन्होंने अपनी शिकायत में कहा है कि चोरी की इन घटनाओं से उन्हें भारी आर्थिक नुकसान हुआ है और वे लगातार डर के माहौल में जी रहे हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *