रायसेन में चार दिन घने कोहरे के बाद शुक्रवार को धूप निकलने से लोगों को राहत मिली है। हालांकि ठंड का असर बना हुआ है। इधर बीती रात का न्यूनतम तापमान 7 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जिससे ठंड का एहसास हो रहा है। बर्फीली हवाओं के कारण ठंड का असर और भी बढ़ गया है। मौसम विभाग के अनुसार, अगले कुछ दिनों में मौसम इसी तरह का रहने की संभावना है। लोगों को सलाह दी जा रही है कि वे अपने स्वास्थ्य का विशेष ध्यान रखें और ठंड से बचने के लिए गर्म कपड़े पहनें। इसलिए बढ़ रही ठंड जम्मू, हिमाचल प्रदेश, उत्तराखंड, लद्दाख में बर्फबारी हो रही है। जिससे सर्द हवाएं आ रही हैं। मौसम विभाग के अनुसार, जेट स्ट्रीम हवा 12.6 किमी की ऊंचाई पर 222 किमी प्रतिघंटा की रफ्तार से चल रही है। इस कारण ठंड का असर है। आने वाले दिनों में बर्फ पिघलेगी। जिससे हवा की रफ्तार तेज होगी और ठंड का असर बढ़ जाएगा।


