राजसमंद में दूसरे दिन भी आसमान साफ:सर्दी से मिली थोड़ी राहत, न्यूनतम तापमान 1 डिग्री बढ़कर 9 डिग्री पहुंचा

राजसमंद में आज दूसरे दिन भी आसमान साफ रहा। सर्द हवाओं के बंद होने व सुबह धूप निकलने से सुबह की सर्दी में थोड़ी राहत मिली। इसके अलावा दो दिनों से वाहन चालकों को कोहरे से भी बड़ी राहत मिली है। कोहरा नही होने से विजिबिलिटी पूरी तरह से क्लियर हुई। आसमान साफ होने से सुबह के समय ही धूप निकल गई। वही तापमान के उतार चढ़ाव का क्रम आज भी जारी रहा। आज न्यूनतम तापमान 1 डिग्री चढ़कर 9 डिग्री दर्ज किया गया, इसके अलावा सर्द हवाओं का दौर भी दो दिनों थमा हुआ जिससे सर्दी में राहत मिली है। गुरुवार को अधिकतम तापमान 22 डिग्री से बढ़कर 23 डिग्री पर पहुंच गया। खुले व मैदानी इलाकों में सर्दी महसूस की जा रही है। गांवों में सुबह शाम चौपालों पर सर्दी से बचने के लिए अलाव सहारा लिया जा रहा है। आज हवा की गति 6 किमी प्रतिघंटा से दर्ज की गई है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *