समाजसेवी की ओर से 300 हेलमेट किए वितरित:एसपी ने बाइक सवारों को पहनाकर की नियमों के पालन करने की अपील

झालावाड़ जिले में आए दिन होने वाली सड़क दुर्घटनाओं को देखते हुए समाजसेवी ने अपनी ओर से 300 हेलमेट निशुल्क देकर आमजन को प्रेरित किया। आयोजित कार्यक्रम में एसपी ऋचा तोमर ने मौजूद महिला वाहन ड्राइवरों और अन्य बाइक ड्राइवरों को हेलमेट पहनाकर समझाइश की। जिले में टू व्हीलर वाहन सवार बिना हेलमेट के धड़ल्ले से वाहन चलाते हैं। ऐसे में हादसों में कई घरों के चिराग बुझ गए और महिलाएं विधवा हो गई। बच्चे अनाथ हो गए। इसकी रोकथाम के लिए सड़क सुरक्षा सप्ताह भी चलाया जाता है, ताकि लोगों में जागरूकता आए और हादसे पर अंकुश लगे। इसके लिए झालरापाटन निवासी समाजसेवी शोभाराम गुर्जर ने अपनी ओर से हेलमेट बंटवाए। झालरापाटन के इंदौर रोड पर सड़क पर वाहन ड्राइवरों को रोककर समझाइश की। साथ ही उनको हेलमेट भी दिए। हेलमेट के लिए बड़ी संख्या में राहगीर एकत्रित रहे। इस दौरान एसपी ऋचा तोमर ने बताया कि जीवन अमूल्य है, इसको व्यर्थ ना गवाएं। घर पर कोई आपकी राह देखता है। हेलमेट का प्रयोग करें और अपने आप को सुरक्षित रखें। इस मौके पर एडिशनल एसपी चिरंजीलाल मीणा, डीएसपी हर्षराज सिंह खरेडा, सीआई पवन मीना, ट्रैफिक एएसआई लेखराज, झालरापाटन सीआई हंसराज सहित ट्रैफिक पुलिस स्टाफ मौजूद रहा।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *