रायसेन में बोर्ड परीक्षा को लेकर प्राचार्यों से लिए सुझाव:शिक्षा विभाग ने एग्जाम की तैयारी को लेकर की समीक्षा, 185 प्राचार्य हुए शामिल

फरवरी में होने वाली एमपी बोर्ड की वार्षिक परीक्षा की तैयारी को लेकर शिक्षा विभाग ने शुक्रवार को रायसेन के उत्कृष्ट विद्यालय में एक समीक्षा बैठक आयोजित की। इस बैठक में रायसेन जिले के सातों विकासखंडों के हाई स्कूल और हायर सेकेंडरी स्कूलों के प्राचार्य शामिल हुए। बैठक का उद्देश्य रिजल्ट सुधारना और पढ़ाई की गुणवत्ता में सुधार करना था। इस दौरान प्राचार्यों से सुझाव भी लिए गए। बैठक में संयुक्त संचालक डीपीई, एचएन नेमा और सहायक संचालक जेडी ऑफिस भोपाल, विजय नेमा ने प्राचार्यों को रिजल्ट सुधारने के लिए मार्गदर्शन दिया। उन्होंने प्राचार्यों से कहा कि बच्चों की पढ़ाई पर विशेष ध्यान देना चाहिए। शिक्षकों को ये समझना जरूरी है कि बच्चों की पढ़ाई में कहां कमी है और उसे दूर किया जाए। इससे रिजल्ट में सुधार हो सकेगा। उन्होंने कहा की बच्चों को तनाव मुक्त रखने के लिए भी मार्गदर्शन देना चाहिए। इस मौके पर जिला शिक्षा अधिकारी डीडी रजक, ब्लॉक शिक्षा अधिकारी और 185 प्राचार्य मौजूद थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *