रायसेन में सोमवार को इस सीजन का दूसरा घना कोहरा छाया रहा। सुबह विजिबिलिटी घटकर 25 मीटर से भी कम रह गई, जिससे आम जनजीवन प्रभावित हुआ। कोहरे के कारण रामलीला मेला क्षेत्र और मिश्र तालाब पूरी तरह ढके नजर आए। कड़ाके की ठंड के बावजूद बच्चे स्कूल पहुंचे। बीती रात न्यूनतम तापमान 8.6 डिग्री सेल्सियस दर्ज किया गया, जबकि दिन का अधिकतम तापमान 24-25 डिग्री सेल्सियस के बीच रहा। रविवार को दिनभर बादल छाए रहने से तापमान में डेढ़ डिग्री की बढ़ोतरी दर्ज की गई थी, लेकिन शीतलहर का असर लगातार बना हुआ है। मौसम विभाग की चेतावनी- कोहरा और ठंड बना रहेगा मौसम विभाग के अनुसार, अगले कुछ दिनों तक सुबह और रात में कोहरा और ठंड का असर बना रह सकता है। वाहन चालकों को विशेष सावधानी बरतने की सलाह दी गई है। बुजुर्गों और बच्चों को ठंड से बचाव के उपाय करने की आवश्यकता पर भी जोर दिया गया है। पिछले 7 दिनों का तापमान


