रायसेन में 18 वर्षीय युवती ने किया सुसाइड:पाइप से चादर बांधकर लगाई थी फांसी, पुलिस बोली-आत्महत्या का कारण अज्ञात

रायसेन जिले के सलामतपुर थाना क्षेत्र के ग्राम बसिया टापरा में मंगलवार को एक 18 वर्षीय युवती ने फांसी लगाकर आत्महत्या कर ली। युवती की पहचान जमुना सहरिया के रूप में हुई है। घटना सुबह करीब 11 बजे की बताई जा रही है, हालांकि आत्महत्या के कारणों का अभी पता नहीं चल पाया है। जानकारी के अनुसार, जब पड़ोस की एक बच्ची घर के अंदर गई, तो उसने युवती को फांसी पर लटका देखा और चीखते हुए बाहर आ गई। शोर सुनकर परिजन घर के अंदर पहुंचे, जहां जमुना घर की चादर के पाइप से फांसी पर झूलती मिली। परिजन तत्काल उसे दीवानगंज प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र ले गए, जहां डॉक्टरों ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया। सूचना मिलने पर दीवानगंज चौकी पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस ने पंचनामा बनाकर मर्ग कायम किया और शव को पोस्टमार्टम के लिए सांची सिविल अस्पताल भेजा। मृतका जमुना सहरिया (उम्र 18 वर्ष) स्वर्गीय धारू सिंह सहरिया की पुत्री थी और बसिया टापरा की निवासी थी। मामले की रिपोर्ट उसके भाई प्रहलाद सिंह सहरिया ने दर्ज कराई है। चौकी प्रभारी सुनील शर्मा ने बताया कि पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने के बाद ही मृत्यु के वास्तविक कारणों का खुलासा हो सकेगा। फिलहाल पुलिस मामले की गहनता से जांच कर रही है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *