रायसेन BJP जिलाध्यक्ष ने मतदाता सूची पुनर्निरीक्षण का अवलोकन किया:सांचेत मंडल के बूथों पर बूथ अध्यक्षों से की चर्चा

रायसेन में सोमवार को भाजपा जिलाध्यक्ष राकेश शर्मा ने सोमवार को अपने गृह क्षेत्र के सांचेत मंडल के बूथ क्रमांक 202, 203 और 204 का दौरा किया। उन्होंने यहां चल रहे मतदाता सूची पुनर्निरीक्षण कार्य का अवलोकन किया। इस दौरान शर्मा ने बूथ अध्यक्षों और कार्यकर्ताओं के साथ बैठक की। उन्होंने मतदाता सूची का बारीकी से अवलोकन करते हुए विस्तृत जानकारी ली। चर्चा के दौरान, शर्मा ने बूथ अध्यक्षों और भाजपा कार्यकर्ताओं को सक्रियता और जिम्मेदारी से काम करने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि निर्धारित समय सीमा को ध्यान में रखते हुए, जिन मतदाताओं के नाम जोड़ने हैं, उन्हें सूची में शामिल किया जाए और गलत नामों को हटाया जाए। जिलाध्यक्ष ने विशेष रूप से नए युवा मतदाताओं के नाम प्राथमिकता के साथ फॉर्म भरवाकर सूची में जुड़वाने पर जोर दिया। इस अवसर पर मंडल उपाध्यक्ष फौजी पंडित राजेंद्र शर्मा, सरपंच कल्याण सिंह लोधी, भूरा लाल लोधी, श्री राम लोधी, सुरेश शर्मा, राजेश लोधी, विनोद लोधी, बबलू लोधी, शुभम नेमा और राजकुमार सहित तीनों बूथों के जिम्मेदार भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *