रावतपुरा सरकार विश्वविद्यालय में BMLT, DMLT, डायलिसिस और ऑप्टोमेट्री जैसे पैरामेडिकल काउंसिल कोर्स की पढ़ाई करने वाले स्टूडेंट और NSUI के कार्यकर्ताओं ने मंगलवार को छत्तीसगढ़ पैरामेडिकल काउंसिल कार्यालय के बाहर प्रदर्शन किया । छात्रों ने बताया कि छत्तीसगढ़ पैरामेडिकल काउंसिल की मान्यता के बिना रावतपुरा सरकार युनिवर्सिटी पैरामेडिकल कोर्स संचालित कर रही है। छात्रों ने कहा कि उनकी पढ़ाई पूरी हो चुकी है, लेकिन अब तक उनका रजिस्ट्रेशन नहीं हो पाया है। जिसके उनके कोर्ट पूरा करने का फायदा नहीं मिल पा रहा है। युनिवर्सिटी और पैरामेडिकल काउंसिल एक दूसरे पर मढ़ते है जवाबदारी NSUI जिला अध्यक्ष प्रशांत गोस्वामी ने बताया कि रावतपुरा सरकार विश्वविद्यालय में विगत BMLT,DMLT, DIALYSIS , OPTMETRY कोर्स का संचालन अवैध तरीके से बिना मान्यता के संचालन विगत 6 सालों से किया जा रहा है। 2019 से 2025 तक एक हज़ार छात्र छात्राएं अध्यनरत है। गोस्वामी ने बताया छात्रों को लुभावने वादे और मान्यता का झांसा देकर हजारों छात्र-छात्राओं इन चारों कोर्स में में एडमिशन कराया गया लेकिन आज भी छात्र छात्राएं अपने रजिस्ट्रेशन के लिए दरबदर भटक रहे है। विश्वविद्यालय प्रशासन से बात करने पर यह कहा जाता है कि छत्तीसगढ़ पैरामेडिकल काउंसिल से हमें एनओसी प्राप्त है जबकि छत्तीसगढ़ पैरामेडिकल काउंसिल से उन्हें BMLT,DMLT, DIALYSIS , OPTMETRY पाठयक्रम के संचालन हेतु किसी भी प्रकार की कोई भी मान्यता प्राप्त नहीं है। भविष्य अधर में है, यूनिवर्सिटी दिया था झूठा आश्वासन” सोनी मानिकपूरी ने बताया कि मैनें रावतपुरा विश्वद्यालय में पैरामेडिकल कोर्स की पढ़ाई की है। मैं पहले बैच की छात्रा हूं । एडमिशन के समय बताया गया था कि यूनिवर्सिटी कोर्स की मान्यता है। हमने भरोसा किया और फीस भी दी। पढ़ाई पूरी हो गई जब एक भर्ती पर वैकेंसी निकली तब हमें वहां बताया गया कि रावतपुरा युनिवर्सिटी का रजिस्ट्रेशन नहीं है। जिसके कारण हमारी पढ़ाई पूरी होने के बाद भी हमें रजिस्ट्रेशन नहीं मिल रहा है। और नौकरी लेने में हमें परेशानी हो रही है। सोनी ने बताया कि पढ़ाई में 3 लाख से अधिक का खर्च आया है। मुझे पढ़ाई पूरी किए 6 साल हो गए है।लेकिन पैरामेडिकल काउसिल से हमारा रजिस्ट्रेशन नहीं होने के कारण हमें नौकरी में दिक्कत हो रही है। बिना NOC के चल रहे कोर्स NUSI कार्यकर्ताओं और छात्रों का आरोप है कि यूनिवर्सिटी ने पिछले 6 वर्षों में सैकड़ों छात्रों का एडमिशन ले लिया, लेकिन पैरामेडिकल काउंसिल से जरूरी NOC लिए बिना कोर्स चला रही है।जिसके चलते स्टूड़ेट को ना तो किसी को वैध प्रमाणपत्र मिला ,ना ही काउंसिल से रजिस्ट्रेशन इससे छात्रों की नौकरी और उच्च शिक्षा दोनों पर खतरा मंडरा रहा है NSUI ने दी चेतावनी NSUI जिला अध्यक्ष और पदाधिकारियों ने मांग की है कि छात्रों को तत्काल रजिस्ट्रेशन प्रदान किया जाए और यूनिवर्सिटी के खिलाफ नियमानुसार कार्रवाई हो । उन्होंने कहा कि अगर जल्द छात्रों के हित के लिए फैसला नहीं लिया जाएगा तो आगे उग्र आंदोलन किया जाएगा।


