रांची | 24 से 28 दिसंबर तक रामगढ़ में पुनर्जागरण कलाकार और लेखक संघ (रावा) इंटरनेशनल वर्कशॉप आयोजित है। इसके लिए झारखंड रांची के शैलेंद्र कुमार पाठक को रावा ने वोकल कोच और मेंटर बनाया है। वर्कशॉप में 20 देशों से प्रतिभागी भाग ले रहे हैं। शैलेंद्र कुमार पाठक वर्तमान में संगीत शिक्षक के तौर पर पुंदाग के डीएवी स्कूल में कार्यरत हैं और आकाशवाणी व दूरदर्शन रांची में ध्रुपद गायक की भूमिका में हैं। ये विभिन्न देशों से आए प्रतिभागियों को शास्त्रीय संगीत का प्रशिक्षण देंगे।


