अमृतसर | खालसा कॉलेज ऑफ वेटरनरी एंड एनिमल साइंसेज के पशु पोषण एवं पशुधन फार्म परिसर में पशु चिकित्सा रेजिडेंट डॉक्टरों के सहयोग से राशन और साइलेज की तैयारी और गणना विषय पर एक कार्यशाला का आयोजन किया गया। कॉलेज प्राचार्य डॉ. हरीश कुमार वर्मा के दिशा-निर्देशों पर आयोजित इस कार्यशाला का उद्देश्य पशु पोषण के बारे में व्यावहारिक ज्ञान के साथ-साथ राशन और साइलेज तैयार करने से संबंधित व्यावहारिक प्रशिक्षण और कौशल प्रदान करना था। इस कार्यशाला का उद्घाटन डॉ. वर्मा, डॉ. एमके मेहता और अन्य स्टाफ से मिल कर किया। कार्यक्रम की शुरुआत में डॉ. मेहता और डॉ. शुभम ठाकुर ने राशन और साइलेज तैयार करने की गणना पर एक लेक्चर दिया।


