राशन दुकान आवंटन में अनियमितता

धौलपुर| राजाखेड़ा ब्लॉक के रसद विभाग में सरकार के द्वारा मनोनीत सदस्यों ने रसद विभाग पर उन्हें दरकिनार कर राशन दुकानों का आवंटन कर भ्रष्टाचार का आरोप लगाया। उन्होंने जिला रसद विभाग के अधिकारी पर मिलीभगत से राशन की दुकानों का आवंटन करने का आरोप की शिकायत कलेक्टर को दिए ज्ञापन में कर चयनित सभी दुकानों को रद्द करने की मांग की है। इस पर जिला रसद अधिकारी गजेंद्र बाबू शर्मा ने बताया कि राशन की दुकानों के लिए जुलाई में विज्ञप्ति निकली थी, जिसकी जानकारी कलेक्टर को पास चली गई। इस दौरान प्रक्रिया चलती रही और राशन की दुकानों का आवंटन हुआ है। अब कलेक्टर ने इसकी जांच के लिए कमेटी बनाई है। जिसमें निर्णय हुआ कि इस दुकान आवंटन की विज्ञप्ति को केंसिल कर दिया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *