धौलपुर। सीताराम कॉलोनी में बारिश का पानी अब तक आसपास खाली जगहों पर भरा हुआ है। जिसकी अब तक कोई समस्या का निपटारा नहीं होने से जलभराव हो गया है। महीने भर से ज्यादा समय से जलभराव से लोगों परेशानियां झेलनी पड़ रही है। लेकिन नगर परिषद के अधिकारियों का ध्यान नहीं है। कॉलोनी निवासी दिग्विजय ने बताया कि बारिश के समय से जलभराव हुआ है, जिससे लोगों को दुर्गंध मार रही है। वहीं अब ठहरे पानी में मच्छर पनप रहे हैं। इससे बीमारियां फैलने का डर बना हुआ है। इस जलभराव की शिकायत मुख्यमंत्री पोर्टल पत्र के मध्यम से भी करायी गई है, लेकिन कोई समाधान अब तक नहीं हुआ है।


