राशन सामग्री का गबन करने वाले को पुलिस ने धर दबोचा

जांजगीर | थाना शिवरीनारायण क्षेत्र के ग्राम भवतरा में शासकीय उचित मूल्य दुकान से राशन गबन के मामले में महिला स्व सहायता समूह की अध्यक्ष और विक्रेता को गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने आरोपी भवतरा निवासी 40 वर्षीय केसर बाई और 42 वर्षीय लालाराम कश्यप गिरफ्तार किया है। केसर बाई माता महिला स्व सहायता समूह की अध्यक्ष है। लालाराम दुकान का विक्रेता है। जांच में सामने आया कि दोनों ने समूह के एक अन्य सदस्य के साथ मिलकर चावल, शक्कर, नमक और केरोसिन की बड़ी मात्रा में गबन किया। गबन की कुल राशि 17 लाख 37 हजार 619 रुपये पाई गई। मामले में आरोपियों के खिलाफ धारा 420, 409, 34 भादवि और 3/7 आवश्यक वस्तु अधिनियम के तहत अपराध दर्ज किया गया। उन्हें न्यायिक रिमांड पर भेजा गया। मामले की जांच जारी है। आरोपी।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *