जामताड़ा| मंईयां सम्मान योजना की राशि गबन के आरोपी मृत्युंजय चौधरी की अग्रिम जमानत याचिका खारिज कर दी गई। तृतीय जिला जज अजय कुमार श्रीवास्तव की अदालत ने यह फैसला सुनाया। आरोपी के खिलाफ फतेहपुर थाना में मामला दर्ज है। यह प्राथमिकी पंचायत सचिव उपेंद्र कुमार यादव ने दर्ज कराई थी। आरोप है कि आरोपी ने मुख्यमंत्री मईया सम्मान योजना की 70 हजार रुपए की राशि अपने बैंक खाते में जमा कर ली है।


