राष्ट्रपति द्रौपदी मुर्मू 26 फरवरी को बागेश्वर धाम आएंगी:251 कन्याओं की सामूहिक विवाह में शामिल होंगी; जिले के अधिकारियों के अवकाश रद्द

छतरपुर के बागेश्वर धाम में महाशिवरात्रि के अवसर पर 26 फरवरी को आयोजित होने वाले विशाल कन्या विवाह महोत्सव में राष्ट्रपति डॉ. द्रौपदी मुर्मू शामिल होंगी। इस कार्यक्रम को देखते हुए कलेक्टर पार्थ जैसवाल ने जिले के सभी अधिकारियों और कर्मचारियों के अवकाश 11 से 26 फरवरी तक स्थगित कर दिए हैं। इस विशेष आयोजन में 251 कन्याओं का विवाह होगा, जिनमें 108 आदिवासी समाज की और 143 अन्य समाजों की बेटियां शामिल हैं। बागेश्वर धाम में आयोजित प्रेस कॉन्फ्रेंस में यह जानकारी दी गई। इन कन्याओं का चयन 1000 से अधिक आवेदनों में से किया गया है। चयन प्रक्रिया में 60 लोगों की टीम ने एक महीने तक 22-24 हजार किलोमीटर की यात्रा कर सर्वे किया। कलेक्टर ने दिए दिशानिर्देश कार्यक्रम की तैयारियों को लेकर कलेक्टर ने विशेष निर्देश जारी किए हैं। कोई भी अधिकारी या कर्मचारी अपना मोबाइल फोन बंद नहीं रख सकेगा और जिले से बाहर जाने के लिए विशेष अनुमति लेनी होगी। धर्मपीठ और राजपीठ से जुड़े गणमान्य व्यक्ति इन नवविवाहित जोड़ों को आशीर्वाद देंगे। महाराज ने यह भी कहा कि मंदिरों में मिलने वाला दान हिंदू बेटियों के विवाह में उपयोग किया जाना चाहिए और मंदिरों को सरकारी अधिग्रहण से मुक्त किया जाए।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *