राष्ट्रीय, अंतरराष्ट्रीय स्तर पर देश का नाम रोशन करें

भास्कर न्यूज | राजनांदगांव विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह ने रविवार को 69वीं राष्ट्रीय शालेय क्रीड़ा स्पर्धा का दिग्विजय स्टेडियम में शुभारंभ किया। ध्वजारोहण कर सलामी दी और खिलाड़ियों ने आकर्षक मार्च पास्ट किया। खेल भावना के साथ भाग लेने के लिए शपथ दिलाई। प्रतियोगिता में विभिन्न स्कूलों के बच्चों द्वारा सांस्कृतिक कार्यक्रमों की प्रस्तुति दी गई। स्पर्धा में देश के विभिन्न राज्यों और शैक्षणिक संस्थाओं की 36 टीमों के 1006 खिलाड़ी बॉस्केटबॉल खेल का प्रदर्शन करेंगे। इसमें 429 बालक एवं 402 बालिका खिलाड़ी है। उन्होंने खिला​िड़यों से कहा आपके खेल की शुरुआत हो रही है। राष्ट्रीय स्तर में उत्कृष्ट प्रदर्शन कर आप देश का प्रतिनिधित्व कर सकते हैं। स्पर्धा में हिस्सा लेने अलग-अलग राज्यों से खिलाड़ी पहुंचे कल जब देश की टीम बनेगी तो यहीं से राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर खेल कर देश का नाम रोशन करेंगे। इस अवसर पर जिला पंचायत सदस्य देव कुमारी साहू, विनोद खांडेकर, संतोष अग्रवाल, राजेन्द्र गोलछा, सौरभ कोठारी, रमेश पटेल, एसपी अंकिता शर्मा, सीईओ जिला पंचायत सुरुचि सिंह, अपर कलेक्टर सीएल मारकण्डेय, एसडीएम गौतम पाटिल, डीईओ प्रवास सिंह बघेल सहित बड़ी संख्या में खिलाड़ी और कोच शामिल थे। शहर के कई खिलाड़ियों ने देश का मान बढ़ाया अध्यक्ष छग पर्यटन मंडल नीलू शर्मा ने कहा राजनांदगांव के अनेक खिलाड़ियों ने अंतर राष्ट्रीय एवं राष्ट्रीय स्तर पर आयोजित विभिन्न खेलों में जिले का मान बढ़ाया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *