कवर्धा| राष्ट्रीय उपभोक्ता विवाद निवारण आयोग में सदस्यों के दो पद के लिए आवेदन मंगाए गए हैं। केवल ऑनलाइन माध्यम से आवेदन किया जा सकता है। योग्य उम्मीदवार वेबसाइट jagograhakjago. gov. in/ncdrc के माध्यम से ऑनलाइन आवेदन कर सकते हैं। अंतिम तारीख 23 अप्रैल है। अधिक जानकारी के लिए वेबसाइट का अवलोकन कर सकते हैं।


