राष्ट्रीय और अंतरराष्ट्रीय स्तर पर लगातार मेडल जीत रहे हैं खिलाड़ी

भास्कर न्यूज | कवर्धा खेल के मैदान से एक बार फिर कवर्धा ने राष्ट्रीय पटल पर अपनी चमक बिखेरी है। मध्यप्रदेश के उज्जैन में 9 से 11 फरवरी तक वेस्ट जोन राष्ट्रीय सीनियर सॉफ्टबॉल प्रतियोगिता का आयोजन हुआ। इसमें छत्तीसगढ़ को गोल्ड मिला है। इसमें कवर्धा के तीन होनहार खिलाड़ियों ने स्वर्ण पदक जीतकर जिले का नाम रोशन कर दिया। सॉफ्टबॉल फेडरेशन ऑफ इंडिया के तत्वावधान में आयोजित इस प्रतियोगिता में छत्तीसगढ़ की पुरुष टीम ने शानदार प्रदर्शन करते हुए खिताब अपने नाम किया। इस जीत में प्रयास स्पोर्ट्स एकेडमी कवर्धा के खिलाड़ी अंतरराष्ट्रीय पिचर भूपेंद्र गढ़े, पिंटू सिन्हा और कलेश्वर निर्मलकर ने निर्णायक भूमिका निभाई। एकेडमी के प्रशिक्षक राजा जोशी ने बताया कि एकेडमी के खिलाड़ी हर वर्ष बेसबॉल और सॉफ्टबॉल में राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर चयनित होते रहे हैं। छत्तीसगढ़ टीम का गुजरात से फाइनल तक दमदार सफर छत्तीसगढ़ टीम ने अपने अभियान की शुरुआत गुजरात के खिलाफ 10-0 की एकतरफा जीत से की। इसके बाद राजस्थान को 4-2 से हराकर सेमी फाइनल में प्रवेश किया। सेमी फाइनल में मेजबान मध्यप्रदेश से कड़ा मुकाबला हुआ, जिसमें छत्तीसगढ़ ने 2-0 से जीत दर्ज कर फाइनल में जगह बनाई। मध्यप्रदेश, जो अपने पुल की टॉपर टीम थी, को एक और मौका मिला। उसने महाराष्ट्र को हराकर पुनः फाइनल में छत्तीसगढ़ का सामना किया। कवर्धा के सॉफ्टबॉल खिलाड़ी राष्ट्रीय व अंतरराष्ट्रीय स्तर पर लगातार पदक जीत रहे हैं। तीनों खिलाड़ियों की इस उपलब्धि पर नपाध्यक्ष चंद्रप्रकाश चंद्रवंशी, एसपी धर्मेंद्र सिंह, पीयूष टाटिया, चेयरमैन पवन देवांगन सहित साथी खिलाड़ियों ने हर्ष जताया है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *