मध्यप्रदेश संस्कृति विभाग द्वारा जिला प्रशासन, खंडवा के सहयोग से दो दिवसीय राष्ट्रीय किशोर कुमार सम्मान का आयोजन 13-14 अक्टूबर को पुलिस ग्राउंड पर किया जाएगा। दोनों दिनों की प्रस्तुतियां शाम 7 बजे से संयोजित की जाएंगी। 14 अक्टूबर को मुख्य समारोह
संचालक, संस्कृति एनपी नामदेव ने बताया कि पहले दिन 13 अक्टूबर को स्थानीय किशोर गायकों द्वारा सुगम संगीत की प्रस्तुतियां होंगी। इसी दिन इंदौर के अनिल शर्मा एवं बैंड श्रोताओं के लिए किशोर कुमार के यादगार नगमे पेश करेंगे। मुख्य समारोह 14 अक्टूबर को मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव की उपस्थिति में होगा। प्रसून जोशी को मिलेगा सम्मान
मुख्यमंत्री वर्ष-2024 के राष्ट्रीय किशोर कुमार सम्मान (गीत लेखन) से मुंबई के सुविख्यात गीतकार प्रसून जोशी को विभूषित करेंगे। इस अवसर पर मुंबई के हेमंत कुमार म्यूजिकल ग्रुप द्वारा किशोर कुमार के सदाबहार गीतों की प्रस्तुतियां दी जाएंगी। समारोह में संगीत के साधक व कलाप्रेमी श्रोताओं का प्रवेश फ्री रहेगा।


