राष्ट्रीय गतका प्रतियोगिता में दुर्गा और चांद का चयन

भास्कर न्यूज | बेमेतरा पंजाब के लुधियाना में 69वी राष्ट्रीय शालेय खेल अंतर्गत गतका खेल का आयोजन हो रहा है। यह प्रतियोगिता राष्ट्रीय स्तर पर 6 से 11 जनवरी तक होना है। इसमें बालक-बालिका अंडर-19 प्रतिभागी शामिल होंगे। इस प्रतियोगिता में कस्तूरबा गांधी बालिका आवासीय विद्यालय की दो बेटी का चयन हुआ है। इसमें दुर्गा गायकवाड़ व चांद चतुर्वेदी शामिल है। राष्ट्रीय स्तर पर चयनित होकर छत्तीसगढ़ का प्रतिनिधित्व करेगी। विद्यालय की अधीक्षिका भारती घृतलहरे के द्वारा दोनों बेटियों की आरती व तिलक लगाकर, मिठाई खिलाकर जीत के लिए आशीर्वाद देकर रविवार को पंजाब के लिए रवाना किया। इस अवसर पर खेल प्रशिक्षक अजय कुमार वर्मा, जीएस राजपूत, शिक्षिका ममता गुरुपंच, राजकिरण मिश्रा, गायत्री साहू, विजय लक्ष्मी परगनिया, सावित्री यादव, दीप्ति नवरंगे, अनीता साहू, नेहा वर्मा उपस्थित थे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *