कच्चा घर गिरा, वर्षों बाद मिला पक्का आवास

बोड़तरा खुर्द| गांव निवासी यशवंत पांडे की जिंदगी में अब स्थिरता और सुरक्षा लौट आई है। पीएम आवास योजना के तहत उनके माता राधा बाई पांडे के नाम बने पक्का मकान बना है। यशवंत पांडे लंबे समय तक मुंगेली जिले की लोरमी तहसील के ग्राम बांधा में अपनी बड़ी बहन के घर रह रहे थे। उनके अपने गांव बोड़तरा खुर्द का मकान कच्चा था और समय के साथ गिर गया था। परिवार की आर्थिक स्थिति इतनी मजबूत नहीं थी कि नया मकान बना सके। इस कारण यशवंत कई वर्षों तक बहन के घर और जीजा के काम में हाथ बंटाते रहे। प्रधानमंत्री आवास योजना से जुड़ी आवश्यक दस्तावेज जमा करने के बाद यशवंत की माता राधा बाई के नाम पक्का मकान स्वीकृत हुआ। मकान बनने के बाद यशवंत अब अपने माता के साथ मूल निवास में रह रहे हैं।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *