गुजरात के सूरत में आयोजित राष्ट्रीय जिम्नास्टिक चैंपियनशिप के चौथे दिन झारखंड के जूनियर खिलाड़ी दिवास ने पैरालल बार स्पर्धा के व्यक्तिगत मुकाबले में स्वर्ण पदक जीता। झारखंड जिम्नास्टिक संघ के अध्यक्ष ने दिवास को बधाई देते हुए कहा कि यह जीत झारखंड के खिलाड़ियों की बढ़ती क्षमता और राष्ट्रीय स्तर पर उनके प्रभावशाली प्रदर्शन को दर्शाती है। झारखंड ओलंपिक संघ के अध्यक्ष आरके आनंद, कार्यकारी अध्यक्ष शेखर बोस, महासचिव मधुकांत पाठक, कोषाध्यक्ष शिवेंद्र दुबे, खेल सचिव मनोज कुमार, खेल निदेशक संदीप कुमार ने भी बधाई दी है।


