रायगढ़ | जिले में 17 सितम्बर से 16 अक्टूबर तक राष्ट्रीय पोषण माह का आयोजन किया जा रहा है। इस आयोजन का उद्देश्य पोषण के प्रति जनजागरूकता बढ़ाना तथा समुदाय स्तर पर स्वास्थ्य और पोषण संबंधित व्यवहार में सकारात्मक बदलाव लाना है। जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास एलआर कच्छप ने बताया कि वर्ष 2018 से चल रहे पोषण अभियान के अंतर्गत यह माह एक महत्वपूर्ण पहल है, जिसका उद्देश्य लोगों को सही पोषण, स्वच्छता और स्वास्थ्य संबंधी जानकारी देना तथा उन्हें शासन की विभिन्न योजनाओं से जोडऩा है। इस वर्षविशेष गतिविधियों एवं कार्यक्रमों का संचालन किया जाएगा।


