राष्ट्रीय बालिका दिवस पर छात्राएं सम्मानित:बालिका शिक्षा व ‘बेटी बचाओ, बेटी पढ़ाओ’ थीम पर पोस्टर प्रतियोगिता आयोजित

राष्ट्रीय बालिका दिवस के अवसर पर सिरोही के पीएम श्री राजकीय बालिका उच्च माध्यमिक स्कूल में पोस्टर प्रतियोगिता का आयोजन किया गया। राजस्थान सरकार और जिला प्रशासन के निर्देशानुसार आयोजित इस प्रतियोगिता का मुख्य उद्देश्य बालिकाओं में शिक्षा के महत्व, आत्मविश्वास तथा ‘बेटी बचाओ-बेटी पढ़ाओ’ के संदेश को सशक्त रूप से प्रस्तुत करना था। प्रधानाचार्य हीरा खत्री और पीएम श्री योजना प्रभारी गोपाल सिंह राव ने बताया कि छात्राओं ने अपने पोस्टरों के माध्यम से बालिका शिक्षा, समान अधिकार, आत्मनिर्भरता और सामाजिक जागरूकता जैसे महत्वपूर्ण संदेशों को रचनात्मक ढंग से प्रस्तुत किया। प्रतियोगिता के निर्णायक मंडल में प्रिंसिपल सुमन कुमारी, वर्षा त्रिवेदी, देवी लाल, अनीता चौहान, महेंद्र कुमार प्रजापत, व्याख्याता लता किरण बंसल और ममता कोठारी शामिल थे। निर्णायकों ने पूर्वा खत्री, जीनल रावल, बानी रावल, गुड़िया कुमारी, मंशी कुमारी, जयश्री मीणा, ममता कुमारी, लतिका कुंवर और भावना कुमारी के पोस्टरों को प्रेरणादायक और सराहनीय बताया। प्रतियोगिता की विजेता और अन्य प्रतिभागी बालिकाओं को सम्मानित किया गया। एसडीएमसी सदस्य हंसाराम रावल, प्रिंसिपल हीरा खत्री, पीएम श्री योजना प्रभारी गोपाल सिंह राव, कनिष्ठ सहायक शैवानी राठौड़ और कीर्ति सोलंकी ने उन्हें पुरस्कार और प्रशस्ति पत्र प्रदान किए। प्रभारी गोपाल सिंह राव ने इस अवसर पर कहा कि शिक्षित बालिका ही सशक्त समाज की आधारशिला है। उन्होंने जोर दिया कि बालिका शिक्षा के प्रति सामूहिक जागरूकता ही राष्ट्र निर्माण का सशक्त माध्यम है।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *