अलवर के सरिस्का बाघ अभ्यारण की टहला रेंज स्थित काली घाटी के जंगलों में शनिवार को जंगल सफारी के दौरान पर्यटकों को एक रोमांचक नजारा देखने को मिला। करीब 100 पर्यटकों ने एक पैंथर को पेड़ पर चैन की नींद सोते हुए देखा, जिससे सभी पर्यटक खुश दिखाई दिए। काली घाटी के जंगल में शिकार किया था सफारी के दौरान मौजूद गाइड ने पर्यटकों को बताया कि इसी पैंथर ने एक दिन पहले शुक्रवार को काली घाटी के जंगल में चीतल-हिरण के बच्चे का शिकार किया था। शिकार के बाद पेट भर जाने के कारण पैंथर पेड़ पर ही आराम करने लगा। 15 मिनट तक वहीं रुकी रहीं 12 जिप्सियां पैंथर को देखने के बाद पर्यटकों की करीब 12 जिप्सियां लगभग 15 मिनट तक वहीं रुकी रहीं। सभी पर्यटक इस उम्मीद में पैंथर को निहारते रहे कि वह पेड़ से नीचे उतरेगा। हालांकि पैंथर ने केवल एक बार आंख खोली, फिर दोनों ओर पैर लटकाकर करवट ली और दोबारा सो गया। टूरिस्ट्स ने बनाए वीडियो यह नजारा शनिवार की सुबह सरिस्का जंगल सफारी की पहली पारी में देखने को मिला। दिल्ली और गुरुग्राम से आए पर्यटक इस अनोखे नजारे को देखकर काफी खुश दिखे और इसे सफारी का यादगार पल बताया लोगों ने अपने-अपने फोन में वीडियो भी रिकॉर्ड कर लिया। गाइड ने बताया कि शुक्रवार को शिकार के दौरान मां चीतल वहीं खड़ी होकर चीखती रह गई थी, जबकि पैंथर शिकार को मुंह में दबाकर झाड़ियों की ओर ले गया था। अगले दिन उसी क्षेत्र में पैंथर को पेड़ पर आराम करते देख पर्यटकों को पूरी घटना की जानकारी दी गई। — ये खबर भी पढ़ें सरिस्का में टूरिस्ट जिप्सी के सामने अचानक आया टाइगर:पर्यटकों को पीछे करनी पड़ी गाड़ी, जिप्सी में सवार थे 60 लोग अलवर के सरिस्का टाइगर रिजर्व के सदर रेंज में गुरुवार को पर्यटकों को टाइगर ST-2304 की शानदार साइटिंग हुई। यह बाघ अचानक सफारी ट्रैक पर जिप्सी के पास आ गया। कभी ट्रैक के इस पार तो कभी उस पार घूमता नजर आया। टाइगर को करीब से देखकर पर्यटक रोमांचित हो उठे। (पूरी खबर पढ़ें)


