राष्ट्रीय बीजीय मसाला अनुसंधान केंद्र का स्थापना दिवस मनाया:किसान मेले में लगाई 40 से ज्यादा स्टॉल, कृषि राज्य मंत्री ने किया अवलोकन

अजमेर राष्ट्रीय बीजीय मसाला अनुसंधान केंद्र (एनआरसीएसएस) तबीजी का रजत जयंती स्थापना दिवस रविवार को मनाया गया। स्थापना दिवस पर आयोजित किसान मेले में प्रदर्शनी का आयोजन किया गया। देश भर से संस्थानों ने कृषि की आधुनिक तकनीक से संबंधित सामग्री की यहां 40 से ज्यादा स्टॉल यहां लगाई। मुख्य अतिथि केंद्रीय कृषि राज्य मंत्री भागीरथ चौधरी सहित अन्य अतिथियों व अधिकारियों ने स्टॉल का अवलोकन किया। समारोह को सम्बोधित करते हुए चौधरी ने कहा कि केन्द्र सरकार ने किसानों के लिए कई योजनाएं शुरू की है और किसानों को इसका फायदा भी मिल रहा है। किसानों को जैविक खेती की ओर अग्रसर होना चाहिए। केंद्र के निदेशक डॉ. विनय भारद्वाज ने बताया कि कार्यक्रम में पद्म भूषण डॉ. आरएस परोदा, उप महानिदेशक बागवानी, सहायक महानिदेशक, बागवानी, राजस्थान कृषि विश्वविद्यालय के कुलपति और अन्य प्रतिष्ठित कृषि अनुसंधान संस्थानों के निदेशक ने शिरकत की। आयोजन में प्रदेश भर से 1500 से ज्यादा किसान और विद्यार्थी शामिल होंगे। धनिये की एक रिसर्च से शुरू हुआ था सेंटर डॉ. भारद्वाज ने बताया कि वर्ष 2000 में तबीजी सेंटर केवल 12 कार्मिकों के साथ शुरू किया गया था। उस वक्त 6 कृषि वैज्ञानिक थे। पहला रिसर्च एसीआर1 धनिये पर किया गया था। इसकी सफलता के बाद सेंटर ने पीछे मुड़कर नहीं देखा और अभी धनिये सहित अन्य फसलों की 25 वैरायटी पर रिसर्च वर्क किया जा रहा है। जीरे से हमारी पहचान विश्व भर में हुई। उन्होंने बताया कि एक्सपोर्ट ढाई गुना बढ़ा है। 25 वर्षों के बाद भी सेंटर में बहुत कुछ करना बाकी है। पढें ये खबर भी… अजमेर में RSS का पथ संचलन:घोष की धुन पर मिलाए कदम से कदम, मार्ग में झांकियां भी लगाई राष्ट्रीय स्वयंसेवक संघ (आरएसएस) की एक सदी की परंपरा के उत्सव में रविवार को महानगर पथ संचलन निकाला गया। संचलन में 20 घोषों की मधुर धुनों पर करीब 5 हजार से स्वयंसेवकों ने कदम से कदम मिलाए। पूरी खबर पढ़ने के लिए करें क्लिक

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *