राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर एसआईआर में उत्कृष्ट कार्य करने वाले बीएलओ, सुपरवाइजर व कार्मिक सम्मानित

भास्कर संवाददाता | भीलवाड़ा 16वां राष्ट्रीय मतदाता दिवस पर रविवार को जिला स्तर पर उत्साहपूर्वक मनाया गया। इस अवसर पर एसआईआर-2026 के दौरान उत्कृष्ट कार्य करने वाले बूथ लेवल अधिकारी, सुपरवाइजर एवं कार्मिकों को सम्मानित किया गया। सम्मान समारोह जिला निर्वाचन अधिकारी जसमीत सिंह संधू द्वारा कलेक्ट्रेट सभागार में आयोजित किया गया। इसके अंतर्गत मतदाता सूची के शुद्धिकरण एवं अद्यतन कार्य में उल्लेखनीय योगदान देने वाले अधिकारियों एवं कर्मचारियों को प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया। कार्यक्रम के दौरान मतदाता सूची में नए मतदाताओं को जोड़ने, अपात्र मतदाताओं के नाम हटाने, डोर-टू-डोर सत्यापन, ऑनलाइन कार्य, नोटिस वितरण, दस्तावेज संकलन एवं गणना प्रपत्रों के ऑनलाइन संधारण जैसे कार्यों में उत्कृष्ट प्रदर्शन करने वाले बीएलओ एवं सुपरवाइजरों की भूमिका सराहनीय रही। उत्कृष्ट कार्य के लिए जिन अधिकारियों एवं कर्मचारियों को सम्मानित किया गया समारोह के दौरान मुख्य कार्यकारी अधिकारी, जिला परिषद चंद्रभान सिंह भाटी, उपखंड अधिकारी अक्षत सिंह, निर्वाचन शाखा के अधिकारी एवं कर्मचारी उपस्थित रहे। इनका हुआ सम्मान बूथ लेवल अधिकारी के रूप में घनश्याम कुमावत, अमरचंद चौधरी, शंकर लाल, प्रेमराज रैगर, रवि कुमार टेलर, संपत बैरवा, जितेन्द्र व्यास, सोनिया अग्रवाल, रामेश्वर लाल नागर, राम गोपाल प्रजापत, सत्यनारायण लढ़ा, प्रह्लाद तेली, किशन शर्मा एवं कैलाश चन्द्र खटीक शामिल रहे। सुपरवाइजर के रूप में कालुआराम गुर्जर, सुरेन्द्र कुमार मेघवाल, विष्णु प्रकाश माहेश्वरी, राजेश जोशी, राजेन्द्र प्रसाद, मोतीलाल मीणा एवं महावीर नाई को सम्मानित किया गया। इसके अतिरिक्त निर्वाचन कार्य में सहयोग देने वाले कार्मिकों में कैलाश चन्द्र शर्मा, रॉबिंस धाकड़, सुनील जीनगर, राहुल यादव एवं सत्येन्द्र कुमार पारिक शामिल रहे।

FacebookMastodonEmail

Leave a Reply

Your email address will not be published. Required fields are marked *